TRENDING

Monday, 13 July 2015

Maha loot offer Buy Samsung Galaxy Grand Max 16GB just @ 11990/- with 1 year Company warranty


Buy Sami Black & Blue Polyester Kids School Bag from Snapdeal
We come with a Maha loot offer on Samsung Galaxy Grand Max 16GB just @ 11990  by applying code. First time you have to pay 11990 /- after the successful delivery  This is a lowest price on all the online store with 1 year Company warranty . There is a availability of Light indicator also the color of the Samsung Galaxy Grand Max 16GB is white,black,blue grab the deal fast limited time offer.....



OFFER :-
Samsung Galaxy Grand Max 16GB just @ 14999/-
No coupon code required.
1 year Company warranty 
Follow the below steps --


How to avail this offer ::-- 
Go to offer page from here -- CLICK HERE
Check your pin code.
Click on Buy for 1190/-
 no apply the coupon code.
Choose your payment method.
At last pay securely

Wednesday, 17 June 2015

इन तरीकों पर चल कर पा सकते है आप सफलता



1.  सफ़लता की बात सोचें, असफ़लता की बात न सोचें।  नौकरी में, घर में, असफ़लता की जगह सफ़लता के बारे में सोचें।  जब आपके सामने कोई कठीन परिस्थिति आए, तो सोचें "मै जीत जाऊँगा," यह न सोचें "शायद मै हार जाऊँगा।"  जब आप किसी से प्रतियोगिता करें, तो सोचें, "मै उसके जितना योग्य नहीं हू।"  जब अवसर नज़र आए, तो सोचें "मै यह कर सकता हू," यह न सोचें "मै इसे नही कर सकता।"  अपनी चिंतन प्रक्रिया पर इस विचार को हावी हो जाने दें, "मै सफ़ल होकर दिखाऊँगा।"  सफ़लता के बारे में सोचने से आपका दिमाग़ ऐसी योजना बना लेता है जिससे आपको सफ़लता मिलती है।  असफ़लता के बारे में चिंतन करने से आपका दिमाग़ ऐसे विचार सोचता है, जिन से आपको असफ़लता हाथ लगती है।

2.  अपने आपको बार-बार याद दिलाए कि आप जितना समझते है, आप उससे कहीं बेहतर है।  सफ़ल लोग सुपरमैन नही होते।  सफ़लता के लिए सुपर-इंटेलेक्ट का होना जरूरी नही है।  न ही सफ़लता के लिए किसी जादुई शक्ति या रहस्य मयी तत्व की आवश्यकता होती है।  और सफलता का भाग्य से भी कोई संबंध नहीं होता।  सफ़ल लोग साधारण लोग ही होते है, पर ऐसे लोग होते है जिन्हें अपने आप पर विशवास है, अपनी क्षमताओं पर विशवास है और जो मानते है कि वे सफल हो सकते है।  कभी भी, हाँ, कभी भी, खुद को सस्ते में न बेचें।

3.  बड़ी सोंच में विशवास करें।  आपकी सफ़लता का आकार कितना बड़ा होगा, यह आपके विशवास के आकार से तय होगा।  अगर आपके लक्ष्य छोटे होंगे, तो आपकी उपलब्धिया भी छोटी होंगी।  अगर आपके लक्ष्य बड़े होंगे, तो आपकी सफलता भी बड़ी होगी।  एक बात कभी न भूले! बड़े विचार और बड़ी योजनाएं अक्सर छोटे विचारों और छोटी योजनाओं से आसान होते है।

जनरल इलेक्ट्रिक कंपनी के चेयरमैन राल्फ जे. कॉर्डिनेर ने लीडरशिप कॉन्फ्रेंस में कहा था, "… जो भी लीडर बनना चाहता है, उसे स्वयं के स्वयं की कंपनी के विकास की योजना बना लेनी चाहिए और इसका दॄढ़ निष्चय कर लेना चाहिए।  कोई भी किसी दूसरे व्यक्ति के विकास का आदेश नहीं दे सकता, कोई व्यक्ति दौड़ में आगे रहेगा या पीछे रह जाएगा यह इस बात पर निर्भर करता है कि उसकी तैयारी कैसी है।  यह ऐसी चीज़ है जिस में समय लगता है, मेहनत लगती है और इस में त्याग की आवश्यकता होती है।  आपके लिए यह कोई दूसरा नहीं कर सकता।"

मिस्टर सार्डिनेर की सलाह में दम है और यह व्यावहारिक है।  इस पर चलें।  जो लोग बिज़नेस मैनेजमेंट, सेल्स लाइन, इंजीनिरिंग, धार्मिक संस्थाओं, लेखन, अभिनय और दूसरे क्षेत्रों में चोटी पर पहुँचते है वे निष्ठा और लगन के साथ आत्म-विकास की योजना पर चलकर ही वहाँ पहुँच पाए है।

किसी भी प्रशिक्षण कार्यक्रम में - और यही इस वेबसाइट का लक्ष्य भी है - तिने बातें होनी चाहिए।  इसमें सामग्री होनी चाहिए - यानी क्या किया जाए।  दूसरी बात यह कि इसमें तरीक़ा होना चाहिए - यानी कैसे किया जाए।  और तीसरी बात यह की इसे एसिड टेस्ट में खरा उतरना चाहिए - यानी कि इससे परिणाम मिलना चाहिए।      

एकाग्रता का कैसे विकास करें ? - How to develop concentration?



जब हम अपनी पसंद की फिल्म देखने जाते हैं।  तब हम तीन घंटे उसी में आँख लगाए बैठे रहते है।  हम शायद ही जानते है कि या फिर जानने की कोशिश करते है कि हमारे पास में कौन बैठा है, कब उठकर चला गया है।  उसी तरह क्रिकेट मैच के दौरान खाना-पीना, सब कुछ छोड़कर ध्यान पूर्वक देखते रहते है और अपने आपको पूरी तरह से उसी में लगा देते है।  लेकिन यदि हम पढ़ाई कर रहे है, तो ध्यान हटने में ज्यादा समय नही  लगता।  अगर घर में संगीत बज रहा हो तो जैसे पढ़ाई से ध्यान हटाने का बहाना मिल गया हो और हमारा ध्यान तुरंत पढ़ाई से हट जाता है।

एकाग्रता का अर्थ है विषय में रूचि होना :-
     
किसी विषय को भली-भांति सीखना या समझना इस बात पर निर्भर करता है कि हम कितने मात्रा में अपना ध्यान उस विषय में concentrate करते है और एकाग्रता इस बात पर निर्भर करती है कि हम उस विषय में कितनी रूचि ले रहे है।

इसे समझने के लिए हमें 'रुचि' को अच्छे ढंग से समझना होगा।  कल्पना कीजिए कि आपको पिछले सप्ताह हुई पार्टी के फ़ोटो दिए जाते है जिसमें आप भी शामिल है।

आप उन फ़ोटो में क्या देखेंगे ?
जाहिर है, उन फ़ोटो में आप अपनी फोटो देखने की कोशिश करेंगे।  ज्यादातर समय हमारी रूचि अपने आपको देखने में रहती है।  इसका मतलब जिस विषय में हम ज्यादा रूचि लेते है, उसमे एकाग्रता का पैमान भी अधिक होता है। हम उस विषय को जल्दी सीख़ लेते है जिस विषय में अपने आपको शामिल कर लेते है।

एक उदाहरण देखिए :-
एक स्मृति टेस्ट के दौरान,टीचर ७ वी कक्षा के विद्यार्थियों के दो समूहों (section) को प्राचीन मानव के विकास के बारे में पढ़ाया।
1 )  पहले section को कहानी इस प्रकार बताई-प्राचीन मानव गुफ़ा में रहा करता था।  उन्होंने दो पत्थरों को आपस में रगड़कर आग की ख़ोज की और वे पेड़ के पत्तो, जानवरों की खाल पहना करते थे।
2 )  teacher ने दूसरे section के विद्यार्थियो से अपने आपको आदि मानव सोचने के लिए कहा गया और उन्हें बताया -
" आप गुफ़ा में रहा करते थे।  आपने पत्थरों को रगड़कर आग की ख़ोज की।  आप शरीर में पत्तियां और जानवरों की खाल पहनते थे।"

सीख :-
दूसरे section के विद्यार्थियों ने पाठ जल्दी सीखा।  एक साल बाद वैसे ही ठीक उसी ढंग से कहानी को दोहरा (repeat) कर सके। 

Tuesday, 16 June 2015

सोनी ने किया बेहतरीन सेल्फी स्मार्टफोन Xperia C4 भारत में लाॅन्च



सोनी का 4G तकनीकी युक्त बेहतरीन सेल्फी स्मार्टफोन ‘एक्सपीरिया C4′ अब भारत में भी लाॅन्च हो गया है। कंपनी ने अपने पिछले महीने अपने वाटरप्रूफ स्मार्टफोन ‘एक्सपीरिया M4 एक्वा’ स्मार्टफोन के साथ इसे लान्च किया था। ‘एक्सपीरिया C4′ खासकर सेल्फी के शौकीनों के लिए बनाया गया है। भारतीय मार्केट में इस स्मार्टफोन की कीमत 29,490 रुपए तय की गई है। अगले हफ्ते यह ऑनलाईन शाॅपिंग पोर्टल्स और रिटेल स्टोर्स पर बिक्री के लिए आ जाएगा। यह स्मार्टफोन व्हाइट, ब्लैक और वाइब्रेंट मिंट कलर वेरिएंट में मिलेगा।

आपको बता दूँ कि एक्सपीरिया C4 को दो वेरिएंट में लाॅन्च किया है – ‘एक्सपीरिया C4′ और ‘एक्सपीरिया C4 ड्युअल।’ इनमें फर्क सिर्फ इतना है कि एक्सपीरिया C4 में सिंगल सिम लगती है और एक्सपीरिया C4 ड्युअल में दो सिम। बाकी दोनों के फीचर्स एक समान हैं।

खास क्या है?
Xperia C4 एक बेहतरीन सेल्फी स्मार्टफोन है। इसका कैमरा ही इसकी सबसे बङी ताकत है। इसके फ्रंट कैमरे में वाइड एंगल के साथ फ्लैश भी दिया गया है। वाइड एंगल कैमरा के कारण सेल्फी लेते समय ज्यादा लोग एक साथ कैमरा फ्रेम में आ सकते हैं। इस सेल्फी स्मार्टफोन के दोनों वेरिएंट्स में 25mm का वाइड कैमरा लेंस दिया गया है। इसके साथ ही फ्रंट कैमरा में इमेज स्टेबिलाइजेशन और रेड आई रिडक्शन फीचर दिया गया है।

Sony Xperia C4 के फीचर्स :-
* यह एक सिंगल सिम और ड्युअल सिम (दो वेरिएंट) 4G स्मार्टफोन है, जो एंड्राॅयड 5.0 लाॅलीपाॅप ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है।
* इसमें 5.5 इंच की IPS फुल HD डिस्प्ले स्क्रीन (1080×1920 पिक्सल रिजोल्यूशन के साथ) दी गई है।
* एक्सपीरिया C4 में 1.7 GHz का (64 बिट) मीडियाटेक MT6752 (काॅर्टेक्स-A53) ऑक्टा-कोर प्रोसेसर तथा ग्राफिक्स के लिए माली T760 GPU दिया गया है।
* साथ ही इसमें 2 GB रैम दी गई है।
* फोन में 16 GB इंटरनल मेमोरी दी गई है, जिसे माइक्रो SD कार्ड की मदद से 128 GB तक बढाया जा सकता है।
* इसके दोनों माॅडल्स में ड्युअल LED फ्लैश के साथ 13 मेगापिक्सल का ऑटोफोकस रियर कैमरा तथा 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इनमें 25mm का वाइड कैमरा लेंस दिया गया है। फ्रंट कैमरा में इमेज स्टेबलाइजेशन और रेड आई रिडक्शन फीचर भी है।
* कनेक्टिविटी के लिए इसमें 2G, 3G, 4G इंटरनेट, Wi-Fi, ब्ल्युटूथ, GPS/aGPS, DLNA, NFC तथा माइक्रो USB जैसे फीचर्स दिए गए हैं।
* फोन में 2600 mAh की दमदार बैटरी दी गई है, जो 12 घंटे और 47 मिनट का टॉकटाइम बैकअप और 682 घंटों का स्टैंडबाय बैकअप देती है।
* यह स्मार्टफोन का बाॅडी डायमेंशन 150.3 x 77.4 x 7.9 mm है। इसका वजन 147 ग्राम है।

माइक्रोमैक्स ने लॉन्च किया ‘नया स्मार्टफोन, जानें कीमत और फीचर्स



माइक्रोमैक्स ने अपनी कैनवास सीरीज के तहत एक और नया स्मार्टफोन ‘कैनवास ह्यू 2′ लॉन्च किया है। इसका माॅडल नम्बर A316 है। कंपनी ने इसकी कीमत 11,736 रुपए तय की है।  फिलहाल यह रिटेल मार्केट में नहीं आया है। हालांकि कंपनी ने अभी इस फोन को ऑफीशियली लाॅन्च नहीं किया है। 

Micromax Canvas Hue 2 के फीचर्स :-
* यह एक ड्युअल सिम 3G स्मार्टफोन है जो एंड्राॅयड 4.4.2 किटकैट ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है।
* इसमें 5 इंच की AMOLED HD डिस्प्ले स्क्रीन (720×1280 पिक्सल रिजोल्यूशन के साथ) दी गई है।
* इस स्मार्टफोन में 1.7 GHz का मीडियाटेक MT6582 क्वाड-कोर प्रोसेसर दिया गया है।
* साथ ही इसमें 2 GB रैम दी गई है।
* फोन की इंटरनल मैमोरी 16 GB है, जिसे माइक्रो SD कार्ड की मदद से 32 GB तक बढ़ाया जा सकता है।
* इस स्मार्टफोन में LED फ्लैश के साथ 13 मेगापिक्सल का ऑटोफोकस रियर कैमरा तथा 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
* कनेक्टिविटी के लिए इसमें 2G, 3G, ब्ल्युटूथ, Wi-Fi, GPS तथा माइक्रो USB जैसे फीचर्स दिए गए हैं।
* इस स्मार्टफोन में 2000 mAh की नाॅन-रिमूवेबल बैटरी दी गई है, जो कंपनी के अनुसार 7 घंटे का टाॅकटाईम और 205 घंटों का स्टैंडबाय टाइम देती है।

15 हजार में मिलेगा एप्पल आईफोन



गैजेट्स के दीवानों के लिए खुशखबरी है। नए फोन की चाहत रखने वाले लोगों को एप्पल महज 15 हजार में उनकी चाहत पूरी करेगा। इस तरह एप्पल भारत के बाजार पर अपनी पकड़ को मजबूत करना चाहती है। एप्पल अपना आईफोन-४ रिलांच करने जा रहा है। एप्पल आईफोन 4 का नया वर्जन भारत में कीमत 15 हजार रुपये में मिलेगा। यह कीमत लोगों के लिए अफोर्ड करने लायक है। उम्मीद जताई जा रही है कि इससे इसकी बिक्री में काफी तेजी आएगी। बताया जा रहा है कि एप्पल सैमसंग, मिक्रोमक्स और अपने अन्य प्रतिद्वंदियों को कड़ी टक्कर देने के लिए यह कीमत तय किया है। आपको बता दें कि इसके पहले वाले वर्जन की कीमत करीब 26 हजार 500 रुपये थी। एक खबर के मुताबिक एप्पल ने पिछले कई महीनों से आईफोन का उत्पादन बंद कर दिया था। बताया जा रहा है कि इसकी वजह इस नए वर्जन की रिलान्चिंग ही थी। गैजट्स के बाजार के विशेषज्ञ बता रहे हैं कि सैमसंग को किनारे करने के इरादे से इसे रिलान्च कर भारतीय बाजार में उतारा जा रहा है। 

Monday, 15 June 2015

एपल आइफोन 7 के फीचर्स लीक, कर्व्ड होगा एपल का नया आइफोन 7



आईफोन 6 और 6 प्लस की सफलता के बाद एप्पल अपने अगले आईफोन डिवाइस की लॉन्चिंग पर काम कर रही है। संभव है कि यह स्मार्टफोन एप्पल का अब तक का सबसे पावरफुल स्मार्टफोन हो। ऐसे में इसके नाम, फीचर्स, कीमत और लॉन्चिंग डेट के बारे में अफवाहें फैलनी शुरू हो गई हैं। बता दें कि आईफोन 6 कंपनी का बेस्टसेलिंग मोबाइल डिवाइस रहा है।

आपको बताते चलें कि हर साल सितंबर में ही एप्पल आईफोन लॉन्चिंग इवेंट होता है। वेबसाइट Know your mobile की मानें तो आईफोन 7 और 6c इस साल लॉन्च होंगे। इसके अलावा, कुछ समय पहले फ्यूचर सप्लायर नाम की एक वेबसाइट ने आईफोन 6s के फोटोज लीक किए थे और दावा किया था कि नया आईफोन 6s इस साल लॉन्च होगा। नए आईफोन कैसे होंगे और क्या नाम होगा इसके बारे में अभी कोई जानकारी नहीं
है। अफवाह यह भी है कि कंपनी अपने इस नए स्मार्टफोन में अन्य स्मार्टफोन्स से बड़ा डिस्प्ले देने की तैयारी में है। बता दें कि इसमें 5.5 इंच का डिस्प्ले हो सकता है।

iPhone 7 में क्या होगा खास :-
कर्व्ड हो सकता है आईफोन 7 : आईफोन 7 के बॉडी फीचर की बात करें तो इसकी बॉडी कर्व्ड हो सकती है। बता दें कि इसके पहले सैमसंग ने भी आपने गैलेक्सी S6 को कर्व्ड शेप में लॉन्च किया था। जानकारों की मानें
तो आईफोन 7 में फ्लेक्सिबल डिस्प्ले दिया जाएगा। बीते साल लॉन्च हुए आईफोन 6 का डिजाइन आईफोन के दूसरे स्मार्टफोन की तरह ही था। हालांकि, ये सैमसंग के गैलेक्सी S6 की तुलना में ज्यादा बेहतर था। ऐसे में उम्मीद है कि एक बार फिर आईफोन 6S या 7 एल्युमिनियम प्रीमियम डिजाइन में आ सकता है।
image

Sapphire glass से बनेगा डिस्प्ले : खबर है कि कंपनी आईफोन 6s या 7 में 5.5 इंच
का डिस्प्ले दे सकती है जो QHD (20000 पिक्सल) रेजोल्यूशन क्वालिटी देगी। नए एप्पल आईफोन 7 में यूजर्स शानदार कैमरा चाहते हैं। ऐसा संभव है कि इस नेक्स्ट जनरेशन मोबाइल में 13 मेगापिक्सल या 16 मेगापिक्सल कैमरा सेंसर के साथ आए। अगर खबरों की मानें, तो एप्पल दो लेंस कैमरा ला सकता है, जो DSLR क्वालिटी की इमेज निकालेगा।

बेहतर हो प्रोसेसर : उम्मीद है कि नया म आईफोन A8X प्रोसेसर के साथ लॉन्च हो म सकता है। बीते साल एप्पल ने iPad एयर 2 को A8X प्रोसेसर के साथ लॉन्च किया था। दरअसल, A8X प्रोसेसर 1.5GHz की तुलना में ज्यादा तेज होता है। वहीं, ऐसा भी माना जा रहा है कि iPhone 6S या 7 में 2GB रैम हो सकती है।

iOS 9 ऑपरेटिंग सिस्टम : एपल के नए ऑपरेटिंग सिस्टम iOS 9 के सितंबर तक रिलीज होने की संभावना नहीं है। इसके बाद भी नए आईफोन में एप्पल का लेटेस्ट ऑपरेटिंग सिस्टम iOS 9 आ सकता है।।वैसे, iOS 8 इस गर्मी में WWDC के साथ आ सकता है।

कंपनी अपने इस नए स्मार्टफोन को इसी साल मार्केट में लॉन्च करेगी। जानकारों का मानना है कि सितंबर में कंपनी के इवेंट में आईफोन 7 और 6s को लॉन्च किया जा सकता है। आईफोन 6s या 7 के 32GB वेरिएंट की कीमत 56,000 रुपए रखी जा सकती है, जबकि 64GB वेरिएंट वाले नए आईफोन की कीमत 61,000 रुपए और 128 GB वेरिएंट की कीमत 66,000 रुपए होने के कयास लगाए जा रहे हैं। खबरों की मानें तो आईफोन 6s या 7 प्लस की कीमत 65,000 रुपए से शुरू होगी। इसे भी 3 वेरिएंट्स में लॉन्च किया जाएगा। हालांकि, अभी कीमत को लेकर भी कोई ठोस जानकारी नहीं दी गई है।

iPhone 5C बंद हो सकता है?
पिछले साल, नवंबर 2014 में एप्पल ने iPhone 5C का निर्माण 2015 के लिए बंद कर दिया। वहीं, पिछली रिपोर्ट की मानी जाए तो अब iPhone 5C को बंद कर दिया जाएगा
 
Back To Top