TRENDING

Monday, 4 May 2015

दृढ़ बने रहो और जीवन की दौड़ जीत लो



दृढ़ बने रहो और जीवन की दौड़ जीत लो ...
कुछ वर्ष पूर्व सीटल के विशेष ओलम्पिक खेलों की एक घटना है। मानसिक एवं शारीरिक रूप से असक्षम युवाओं
की 100 मीटर की दौड़ के आयोजन का समय आ गया था। मानसिक एवं शारीरिक रूप से असक्षम प्रतिभागी
बन्दूक की गोली चलने की प्रतीक्षा कर रहे थे। जैसे ही गोली चली, सभी प्रतिद्वन्दी प्रारंभिक रेखा से भागे और जीतने की प्रबल इच्छा को लेकर आगे बढ़ने लगे। लेकिन एक छोटा लड़का लड़खड़ा कर शुरू में ही गिर गया और रोने लगा। बाकी आठ प्रतिभागियों ने उसके रोने की आवाज़ सुनी और उन आठों ने पीछे मुड़कर देखा।और फिर वह आठों के आठों वापस लौटे और उस बालक के पास पहुंचे। एक बालिका जो "डाउन्स सिन्ड्रोम" नामक बीमारी से ग्रसित होने के कारण मानसिक एवं शारीरिक रूप से असामान्य थी, झुकी और उसने उस छोटे से बालक को प्यार से चूमा और बोली, " अरे कोई बात नहीं , अब तुम बिल्कुल ठीक से दौड़ोगे ।"और इसके बाद जो भी हुआ उसे देखकर स्टेडियम में बैठे सभी दर्शकों ने दांतों तले उंगली दबा ली। इसके बाद नौ के नौ प्रतिभागियों ने एक दूसरे के हाथ पकड़ कर एक साथ भागना शुरू किया और सबने एक साथ 100 मीटर की अन्तिम रेखा पार की।

इस दौड़ के समाप्त होने के पश्चात स्टेडियम में उपस्थित अपार जनसमूह खड़ा हो गया और सबने मिलकर काफ़ी देर तक तालियाँ बजा कर इन शारीरिक एवं मानसिक रूप से असामान्य प्रतिभागियों का मनोबल बढाया।
जो लोग उस समय वहां उपस्थित थे वे आज तक अन्य लोगों को यह कहानी बड़े गर्व से सुनते हैं। क्यों ? क्योंकि मन ही मन वह जानते हैं की हमारे जीवन में स्वयं जीतने से अधिक महत्वपूर्ण है जीतने में अन्य लोगों की मदद करना, चाहे ऐसा करने में उन्हें अपनी गति कुछ कम ही करनी पड़े। चाहे ऐसा करने में उन्हें अपना मार्ग ही कुछ क्यों न बदलना पड़े। " क्या दूसरी मोमबत्ती जलाने के बाद पहली मोमबत्ती की रौशनी धीमी पड़ जाती है ? "नहीं न" । क्या दूसरी मोमबत्ती को बुझा देने से पहली मोमबत्ती ज्यादा तेज़ी से चमकने लगती है ? "
 

अन्तरात्मा से आती हुई आवाज़ सुनो



अंतरात्मा की आवाज - अन्तरात्मा से आती हुई आवाज़ सुनो

एक दिन की घटना है । एक छोटी सी लड़की फटे पुराने कपड़ो में एक सड़क के कोने पर खड़ी भीख मांग रही थी । न तो उसके पास खाने को था, न ही पहनने के लिए ठीक ठाक कपड़े थे और न ही उसे शिक्षा प्राप्त हो पा रही थी ।
वह बहुत ही गन्दी बनी हुई थी, कई दिनों से नहाई नहीं थी और उसके बाल भी बिखरे हुए थे । तभी एक अच्छे घर का संभ्रांत युवा अपनी कार में उस चौराहे से निकला और उसने उस लड़की को देखते हुए भी अनदेखा कर दिया । अंततः वह अपने आलीशान घर में  पहुंचा जहाँ सुख  सुविधा के सभी साधन उपलब्ध थे । तमाम नौकर चाकर थे, भरा पूरा सुखी परिवार था ।

जब वह रात्रि का भोजन करने के लिए अनेक व्यंजनों से भरी हुई मेज पर बैठा तो अनायास ही उस अनाथ भिखारी बच्ची की तस्वीर उसकी आँखों के सामने आ गयी । उस
बिखरे बालों वाली फटे पुराने कपड़ों में छोटी सी भूखी बच्ची की याद आते ही वह व्यक्ति ईशवर पर बहुत नाराज़ हुआ । उसने ईश्वर को ऐसी व्यवस्था के लिए बहुत धिक्कारा कि उसके पास तो सारे सुख साधन मौजूद थे और एक निर्दोष लड़की के पास न खाने को था और न ही वह शिक्षा प्राप्त कर पा रही थी । अंततः उसने ईश्वर को कोसा,  " हे ईश्वर आप ऐसा कैसे होने दे रहे हैं ? आप इस लड़की की मदद करने के लिए कुछ करते क्यों नहीं  ?" इस प्रकार बोल कर वह खाने की मेज़ पर ही आंखें बंद करके बैठा था ।

तभी  उसने अपनी अन्तरात्मा से आती हुई आवाज़ सुनी जो कि ईश्वरीय ही थी । ईश्वर  ने कहा " मैं बहुत कुछ करता हूँ और ऐसी परिस्तिथियों को बदलने के लिए मैंने बहुत कुछ किया है । मैंने तुम्हें बनाया है ।" जैसे ही उस व्यक्ति को यह एहसास हुआ कि ईश्वर उस गरीब बालिका का उद्वार उसी के द्वारा करना चाहता है, वह बिना भोजन किये मेज़ से उठा और वापस उसी स्थान पर पहुंचा, जहाँ वह गरीब लड़कीखड़ी भीख मांग रही थी । वहां पहुँच कर उसने उस लड़की को कपडे दिए और भविष्य में उसे पढ़ाने लिखाने और एक सम्मानित नागरिक बनाने का पूरा खर्चा उठाया । 

तो आइए हम सब मिलकर इन बच्चों की मदद करते हे






स्पिरूलीना क्या है जाने क्या है इसके फायदे



स्पिरूलीना हरे-नीले रंग के शैवाल हैं। लैटिन अमेरिकी देशों में माया सभ्यता के दौरान इसे मुख्य भोजन के रुप में इस्तेमाल किया जाता था।

सही मायने देश में कुपोषण के खिलाफ जंग में वैज्ञानिकों को ‘स्पिरूलीना’ के रुप में वरदान मिल गया है।

भारत में स्पिरूलीना की कैंडी (कुल्फी, चॉकलेट या चिक्की के रूप में) को तमिलनाडु के नीलगिरी जिले में स्थित दो हजार आदिवासी बच्चों पर आजमाया गया और इसका सकारात्मक असर देखा गया। इससे वैज्ञानिक उत्साहित हैं। चाइल्ड फंड इंडिया (सीएफआई) के राष्ट्रीय निदेशक डोला महापात्र के अनुसार, अध्ययन के दौरान बच्चों के दो समूह बनाए गए। एक समूह को ‘स्पिरूलीना कैंडी’ दी गई और दूसरे समूह को दैनिक भोजन। नियमित रूप से स्पिरूलीना का सेवन करने वालों की सेहत (कद और वजन) में दूसरे समूह के बच्चों के मुकाबले उत्साहजनक सुधार दिखा।

स्पिरूलीना एक कुपोषित व्यक्ति को उल्लेखनीय स्वास्थ्य लाभ प्रदान करता है। यह विटामिन ए की कमी की वजह से आंख की समस्याओं को दूर कर सकते हैं कि बीटा कैरोटीन में समृद्ध है। प्रोटीन और बी-विटामिन जटिल एक शिशु के आहार में एक प्रमुख पोषण सुधार बनाता है। यह पूरे हार्मोन प्रणाली को विनियमित करने में मदद करता है कि एक आवश्यक फैटी एसिड जी एल ए की पर्याप्त मात्रा युक्त, मां के दूध के अलावा, केवल खाद्य स्रोत है।




Saturday, 2 May 2015

यदि सपने में दिखती है खुद की मृत्यु तो जानिए क्या कहता है ज्योतिष



यदि सपने में दिखती है खुद की मृत्यु तो जानिए क्या कहता है ज्योतिष

 हम सभी अक्सर सपने देखते हैं। कुछ तो बेहद अजीबो-गरीब होते हैं। जैसे- खुद को उड़ते देखना, खुद की मृत्यु देखना, सपने में पानी देखना आदि। अधिकांश लोगों की यही राय होती है कि सपनों की दुनिया ऐसी होती है, जहां कुछ भी हो सकता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार हर सपने का एक विशेष अर्थ होता है, हर सपने में भविष्य का एक संकेत छिपा होता है।

यहां जानिए सर्वाधिक देखे जाने वाले खास सपनों से जुड़ी बातें...

मृत्यु का ख्वाब

कई बार हम अपनी मृत्यु का सपना भी देखते हैं। इसे लेकर चिंतित होने की ज़रूरत नहीं, क्योंकि यह इशारा है कि अब आप अपनी किसी बुराई को छोड़ कर आगे बढऩे
के लिए तैयार हैं। यदि किसी प्रिय की मृत्यु का सपना देखें, तो समझ जाएं कि जल्द ही उनके जीवन में कुछ नया और अच्छा घटित होने वाला है।

टूट गए दांत

दांतों का सम्बंध हमारे आत्मविश्वास से है। आमतौर पर जो लोग अपनी सुंदरता को लेकर बहुत ज़्यादा सजग होते हैं, उन्हें इस तरह के सपने आते हैं। इसके अलावा यदि आपको महसूस हो कि सामने वाला व्यक्ति आपके बारे में अच्छा नहीं सोच रहा होगा, तब भी ऐसे सपने परेशान कर सकते हैं।

आगे जानिए कुछ और सपने...


ऊंचाई से गिरना

यह सपना जीवन के गलत पथ या असंतुष्टि की भावना की ओर इशारा करता है। सम्भव है कि किसी बात के डर के कारण आपको बार-बार ऐसे सपने आ रहे हों। इस स्थिति में सबसे पहले अपनी परेशानी की वजह ढूंढें, फिर उसका उपाय करें।

कोई पीछा कर रहा है

इसका अर्थ है कि अवचेतन मन इशारा कर रहा है कि आप किसी अहम रिश्ते या स्थिति को नजरअंदाज करने की कोशिश कर रहे हैं, पर उसके ख्याल से उबर भी नहीं पा रहे हैं। ध्यान दें, समस्या से भागने के बजाय उसका सामना करना ही उपाय है।

धोखा खाना अच्छा है!

सपने में स्वयं को धोखा खाता देख समझ लीजिए कि आपकी किसी बड़ी परेशानी का जल्द ही अंत होने वाला है। यह भी सम्भव है कि आपको परेशान करने वाला व्यक्ति आपसे दूर जाने वाला हो।

देर होना या ट्रेन छूटना

कहीं पहुंचने में देर हो जाने का सपना बताता है कि किसी विशेष कार्य को लेकर आप बेहद सजग हैं और उसमें किसी तरह की गड़बड़ हो जाने की आशंका से थोड़े परेशान भी। कई बार देर हो जाने के कारण ट्रेन छूटने का सपना भी दिखता है। यह किसी कार्य की असफलता की ओर इशारा करता है। लेकिन यदि आप सपने में सही समय पर ट्रेन पकड़ लेते हैं, तो समझें कि किसी विशेष कार्य में आप सफलता अर्जित करने वाले है


पानी के मायने

सपने में पानी देखना बहुत आम है। यदि आप ठहरा हुआ पानी जैसे झील या तालाब देखते हैं, तो यह जीवन की एकरसता की ओर इशारा है। वहीं नदी, यानी गतिमान जल देखने का तात्पर्य है कि आपकी जि़ंदगी सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ रही है। सपने में समुद्र दिखाई दे, तो इसका मतलब है आपकी किसी परेशानी का जल्द ही अंत होने वाला है।

झरने में भीगने का दृश्य भी निकट भविष्य के शुभ समाचार का संकेत देता है। गंदे पानी को देखने का अर्थ है कि हम खुद को किसी परिस्थिति या गलत संगत में फंसा हुआ महसूस कर रहे हैं और जल्द राहत पाना चाहते हैं।

जानें कैंसर से बचाने वाले नौ खाद्य पदार्थों के बारे में - Learn about cancer protection nine foods



जानें कैंसर से बचाने वाले नौ खाद्य पदार्थों के बारे में


लेकिन सब्जियां, फल, साबुत अनाज और फलियों से बना संतुलित आहार, आवश्यक विटामिन और मिनरल कैंसर से लड़ने में सहायता कर सकते हैं. एक नजर कैंसर से बचाने वाले नौ खाद्य पदार्थों पर-

01. लहसुन और प्याजः लहसुन और प्याज में मौजूद सल्फर कंपाउंड बड़ी आंत, स्तन, फेफड़े और प्रोस्टेट कैंसरकी कोशिकाओं को मार देते हैं. लहसुन ब्लड प्रेशर को भी नियंत्रित करता है. यह इंसुलिन उत्पादन को कम करके शरीर में ट्यूमर नहीं होने देता.

02. सब्ज़ियां : फूलगोभी और ब्रोकोली शरीर में दो ताकतवर कैंसर रोधी अणु होते हैं. ये दोनों डिटोक्सीफिकेशन एंजाइम के उत्पादन को बढ़ाते हैं, जो कैंसर की कोशिकाओं को मारते हैं  और ट्यूमर को बढ़ने से रोकते हैं. और ये फेफड़े, प्रोस्टेट, मूत्राशय और पेट के कैंसर के जोखिम को कम करने के लिए भी जाने जाते हैं.

03. अदरक : ताजा अदरक में कैंसर की कोशिकाओं से लड़ने वाले कुछ खास गुण होते हैं. और ट्यूमर की कोशिकाओं को रोकने के लिए मदद करते हैं. अदरक का अर्क कीमोथेरेपी या रेडियोथेरेपी से होने वाली परेशानी को भी कम कर सकता है.

04. हल्दी : यह सबसे शक्तिशाली प्राकृतिक कैंसर रोधी है. यह कैंसर कोशिका को मारकर ट्यूमर को बढ़ने से रोकती है और साथ ही कीमोथेरेपी का असर बढ़ाती है. काली मिर्च के साथ तेल में मिलाने पर हल्दी और भी ज्यादा असरकारी हो जाती है.

05. पपीता, कीनू और संतरे : ये फल विटामिन और ऐसे तत्वों से भरपूर होते हैं जो लीवर में पाए जाने वाले कार्सिनोजन को अपने आप खत्म हो जाने के लिए मजबूर करते हैं. कीनू और उसके छिल्के में फ्लेवनोइड्स और नोबिलेटिन नामक तत्व होते हैं जिसमें कैंसर कोशिकाओं को रोकने की क्षमता है.

06. गाजर, आम और कद्दू : अल्फा और बीटा नामक कैरोटीन्स कैंसर को ख़त्म करने वाले शक्तिशाली कारक के रूप में जाने जाते हैं. ये तीनों फल गर्भाशय, मूत्राशय, पेट और स्तन कैंसर सहित कई प्रकार के कैंसर की रोकथाम में असरदार हैं.

07. अंगूर : ये एंथोसायनिन और पुलीफेनल्स की मदद से शरीर में कैंसर के कणों का उत्पादन कम करने में अहम रोल अदा करते हैं.

08. टमाटर और तरबूज : ये लाइकोपीन का समृद्ध स्रोत हैं, जिसे एक बहुत मजबूत एंटीऑक्सीडेंट माना जाता है. यह सेलुलर क्षति से सुरक्षा प्रदान करता है. एक सप्ताह के दौरान टमाटर को भोजन के दसवें भाग के रूप में खाने से प्रोस्टेट कैंसर का खतरा लगभग 18 फीसदी कम हो जाता है.

09. फलियां और दाल : दाल और फलियां प्रोटीन का एक समृद्ध स्रोत होने के अलावा फाइबर और फोलेट प्रदान करते हैं जो पैनक्रियाज़ के कैंसर के खतरे को कम कर सकते हैं. फलियां में प्रतिरोधी स्टार्च होता है जो बड़ी आंत की कोशिकाओं के स्वास्थ्य में सुधार करते हैं.

आंखों के नीचे काले घेरे ऐसे करें दूर - Under Eye dark circle issue



आंखों के नीचे काले घेरे ऐसे करें दूर

खूबसूरत  आंखे देखने वाले को अपनी और खीच लेती हे। लेकिन अगर आँखों के नीचे  झुर्रिया या लाइन्स  हो तो चेहरे की खूबसूरती फीकी पड  जाती हे। आँखों के नीचे की त्वचा काफी नाजुक होती हे और इनमे आयल  ग्लैंड्स न होने की वजह से इस जहा सबसे पहले झुर्रिया आ जाती हे।

 स्टीम या भाप चहरे पर - चेहरे पर भाप लेने से आँखों के नीचे को कोशिकाए को काफी नुकसान होता हे। आँखों पर गुलाब जल का फाया रखने से ठंडक जरुर मिलती हे लेकिन भाप से हुए नुकसान सही नहीं होता। और न ही केवल खीरा या आलू का टुकड़ा रखने से फायदा होता हे। इसलिए आलू या खीरे को कद्दुकस करके उसके छल्ले या रस निकाल के आँखों पर रखे। ये काफी फायदा करता हे।

घरेलु उपाय काले घेरो के लिए -
1. आँखों के नीचे या आस पास कभी भी कोई फेस पैक न लगाये। जब पैक सूखता हे तो उससे त्वचा में खेचाव होता हे जिससे झुर्रिया हो जाती हे।

2. चेहरे की मालिश के बाद आँखों के आस पास अंडर आई क्रीम से मालिश करे। या अगर नार्मल क्रीम से मालिश की हे तो मालिश के बाद एक्स्ट्रा  क्रीम को गीली रुई से साफ कर दे।

3. 2 चम्मच चाय की पत्ती को थोड़े से पानी में 2 मिनिट के लिए उबाल ले। फिर छान  ले।
इस पानी को 2 भागो में बाट ले। एक हिस्से को फ्रीजर में रख कर ठंडा करे। और दुसरे को हल्का गरम ही रहने दे।

अब इस गरम पानी में रुई डुबो कर 2 मिनिट के लिए आँखों के नीचे रखे। फिर 2 मिनिट बाद ठन्डे पानी में रुई डुबो कर सेक करे। इस तरह 5 बार ठंडा गरम का सेक करे। ध्यान दे ये हफ्ते में 2 बार से ज्यादा न करे।

4. अब आँखों के नीचे अंडर आई पैक लगाये
अंडर आई पैक - 1 छोटा चम्मच शहद में 1/4 चम्मच खीरे का रस, 1/4 चम्मच आलू का रस और 2 ड्रॉप्स  बादाम का तेल डाले।

इस पैक को आँखों के चारो तरफ लगा कर 20 मिनिट के लिए सूखने दे। फिर सादे पानी से धो ले।

हफ्ते में 1 या 2 बार ये उपाय करके आँखों के खूबसूरती को वापस लाया जा सकता हे। और हमेशा बरक़रार रखा जा सकता हे।

कुछ और टिप्स -

अच्छी रात की नींद
यह आप काम के एक व्यस्त दिन के बाद एक अच्छा रात आराम पाने के लिए बहुत महत्वपूर्ण है . आंखें भी आराम की जरूरत है और आप आंख puffiness को कम करने और भी काले घेरे के प्रभाव को कम करने के लिए हर दिन सात घंटे की एक न्यूनतम के लिए नींद की ज़रूरत है .

योग और ध्यान
योग और ध्यान यह हमेशा ताजा और ऊर्जा से भरा हुआ अपने मन और शरीर रखेंगे काले घेरे को कम करने के लिए अद्भुत काम करेंगे . तुम आराम करो और मन की पूर्ण शांति प्राप्त करने में सक्षम हैं, तो आपकी त्वचा भी चमक के लिए शुरू कर देंगे और आप अपनी आंखों के नीचे काले घेरे पर महान परिणाम देखेंगे . हर दिन योग और ध्यान का अभ्यास आसानी से काले घेरे से छुटकारा पाने के लिए पर जवाब में से एक है .

पके सेब
सेब में मौजूद है कि टनीन एसिड आपकी त्वचा टोन बिजली में मदद मिलेगी और इसलिए काले घेरे के इलाज के लिए एक बहुत अच्छा और कारगर उपाय है जाएगा . आप छोटी सी पतली स्लाइस में पका हुआ सेब कटौती और फिर लगभग आधे घंटे के लिए अपनी आंखों के शीर्ष पर सीधे रख सकते हैं. यह नियमित रूप से इस्तेमाल अगर काले घेरे को कम करने में मदद मिलेगी .

ग्रीन एप्पल
आप भी अपनी आंखों के नीचे और प्रभावित क्षेत्र में उबले हरे सेब का पेस्ट लागू करते हैं और आधे घंटे के लिए वहां छोड़ सकते हैं . फिर, आप गुनगुने पानी के साथ बंद कुल्ला कर सकते हैं . पोटेशियम , विटामिन बी और सेब में सी उपस्थित भी त्वचा टोनिंग  में मदद करेगा और आपके आंखों के नीचे की त्वचा को पोषण दे देंगे .

नींबू का रस
नींबू का अर्क अच्छी तरह से अपनी विरंजन गुणों के लिए जाना जाता है और यह आप नींबू का रस निकालने और कपास गेंदों की मदद से अपनी आंखों के नीचे इस रस लागू करते हैं और आधे घंटे के लिए वहां छोड़ सकते हैं विटामिन सी का एक समृद्ध स्रोत है . बाद में, आप नम कपड़े का उपयोग कर इसे मिटा सकते हैं . अपनी आंखों के नीचे त्वचा के रंग में कमी देखने को कुछ दिनों के लिए इस प्रक्रिया को दो से तीन बार एक दिन दोहराएँ .

प्राकृतिक आंख के नीचे घर पैक
आप बेसन , नींबू के रस का एक बड़ा चमचा , ताजा टमाटर प्यूरी के दो या तीन बड़े चम्मच हल्दी पाउडर के एक चम्मच के एक चम्मच मिश्रण से आंख पैक के तहत अपने स्वयं के लिए तैयार है और एक चिकनी पेस्ट के रूप में यह कर सकते हैं . धीरे आंखों के आसपास इस पेस्ट लागू करें और इस मिश्रण आप हल्के साबुन और पानी से अपने चेहरे और आंखों धोया के बाद ही लागू हो गया है . आपकी त्वचा पर सूखे और फिर इसे बंद कुल्ला करने के लिए इस मिश्रण को छोड़ दें . आप आँख त्वचा के साथ ही अंधेरे आंखों के रंग में कमी के अंतर्गत चिकनी आनंद लेने के लिए तीन से चार बार एक सप्ताह के लिए आंख पैक के अधीन किए गए इस घर का उपयोग कर सकते हैं .


ऐसे ही और बातो के रेगुलर अपडेट के लिए like करे हमारा फेसबुक पेज। लिंक इस ब्लॉग के राईट साइड में हे।

पुरुषों से आखिर क्या चाहती हैं महिलाएं,



पुरुषों से आखिर क्या चाहती हैं महिलाएं, यह समस्या दुनिया भर के पुरुषों की है। वह प्राय: समझ ही नहीं पाते?
पुरुष महिलाओं को खुश रखने के लिए क्या-क्‍या जतन नहीं करते। तब भी कई बार ऐसे मौके आते हैं कि वह समझ नहीं पाते कि उनको क्‍या पसंद है।

अब लंबा, सावला और सुंदर होना ही पुरुषो की खासियत नहीं मानी जाती है. कुछ 'मर्दाना' गुण हैं जो किसी भी महिला को कमजोर कर सकते हैं. आपको यह लग रहा हो की ये सब नैन नक्श के बारे में हे तो आप गलत सोच रहे हैं, पता है क्या? कुछ और भी है जो इससे भी महत्वपूर्ण हे मर्दों में महिलाओ के लिए . यह भावनात्मक स्पर्श और शारीरिक विशेषताओं दोनों का ही निश्चित रूप से एक शक्तिशाली मिश्रण है.

1 Well Groomed - सजाधजा

हाँ, लम्बे लड़के पसंद सूचि में शामिल हे लेकिन वास्तविकता यह है कि ऊंचाई के साथ वास्तव में यह भी मह्त्वपूर्ण हे की आप अपने आप को कैसे प्रस्तुत करते हैं. ठीक जेसे लडको को सुडौल, सुन्दर और अच्छी पर्सनालिटी वाली महिलाये पसंद हे, वेसे ही महिलाये भी गठे हुए शरीर वाले अच्छी तरह से रहने से वाले मर्दों की खोज खबर ज्यादा रखना पसंद करती हे. महिलाओ का बेसिक फंडा ये हे की अगर तुम अपने आप की देखभाल करने के लिए काफी सावधान हैं, तो वे आप पर उन की देखभाल करने के लिए भरोसा कर सकती हैं. तो, यद् रखे दोस्तों, मैला ड्रेसिंग, uncombed बाल, गंदे नाखून, बदबूदार मोजे, पसीने सना शर्ट या जींस बिलकुल नहीं, खासतोर पर तब जब तुम कोशिश कर रहे हो किसी को इम्प्रेस करने की और कहानी गए बढ़ने की

2 Style sense - स्टाइल सेंस

महिलाये पसंद करेंगी अगर अप उनपर बेतहाशा खर्च करे, बजाये अपने महंगे डिज़ाइनर कपड़ो के . इसलिए ये ध्यान रखे की चाहे अगर अपने कोई रोडसाइड दुकान का ही ड्रेस पहना हुआ हे पर वो काफी स्टाइलिश और classy होना चाहिए. ये जरुरी नहीं की आप बड़े बॉलीवुड या हॉलीवुड स्ट्रा को exact कॉपी करे लेकिन हा ये भी सच हे की अगर आप थोडा बहुत भी उनके जेसा attitude और कपड़ो का स्टाइल रख्नेगे तो ये आपकी वखत और बढ़ाएगा. अपने आप को नवीनतम फैशन के लिए हमेशा जागरूक रखे. और यहाँ भी ठीक वेसे ही जेसे लडको को बहनजी टाइप ड्रेस करी हुई लडकिय कम पसंद आती हे, वेसे ही लडकियों को भी टीपिकल ऑफिस ड्रेस वाले लड़के कुछ थोडा कम ही पसंद आते हे.

3 खुशमिजाज

एक सबसे important क्वालिटी जो लडकियों को आकर्षित करती हे वो हे " sense of humor ". महिलाओ के पास निपटने के लिए काफी से भी ज्यादा समस्याए और यह एक वास्तविकता हे की ऐसे में औरतो को अपने ही जेसे दूसरी उदास आत्मा की कंपनी की जरूरत नहीं है. ऐसे में अगर कोई साथ दे और अपने बुरे दिनों की यादो को अपने मजाक के साथ, उनकी परेशानियों को भी कम कर दे तो बस बात बन जाती हे. लेकिन हा ये ध्यान जरुर रखे ये मजाक लगातार किसी पर उलटे सीधे कमेंट्स या उनकी मजाक नहीं होना चाहिए वरना बनी बात बिगड़ जाएगी. और ये एक बहुत ही जबरदस्त बात हे की लडकियों को वो लड़के काफी पसंद हे जो अपनी गलतियों पर हंस सकते हैं,

4 परवाह दिखने वाले

महिलाये चाहती हे की कोई ऐसा हो जो उन्हें बार बार ये अहसास करता रहे की वो उनकी परवाह करता हे और प्यार करता हे. सड़क पर साथ चलते हाथ पकड़ लेना, साथ में सूर्यास्त देखना, युही बस ऐसे ही गालो को छू लेना, और सड़क क्रॉस करते ये ध्यान रखना की उनके साथ वो सेफ हे, ऐसे लड़के लडकियों को सुरक्षा का अहसास दिलाते हे, और ये जताते हे की वो उनके लिए हमेशा उनके साथ हे. ऐसे लड़के महिलाओ को हमेशा अपनी तरफ आकर्षित करते हे. ये यद् रखे की सबके सामने अगर आप उनके साथ झिझक रहे हे या उनसे सही तरीके से बात नहीं कर रहे हे तो उन्हें लगेगा की आप को उनके साथ होने में शर्म हे. लेकिन सार्वजनिक तौर पर कोई भी कदम उठाने से पहले एक बार अच्छी तरह से परिस्थिथीयो का आकलन कर ले.

5 एक सेक्सी मुस्कान या हलकी छेड़छाड़

महिलाये क्यों सलमान खान या टॉम क्रुज या शाहरुख़ को इतना प्यार करती हैं इसके पीछे कारन हे वो मुस्कान और जिस तरह से वो देखते हे या उनकी आँखों में जो चमक हे वो हर महिला की कमजोरी होती हे .अगर आप भीड़ में उन्हें उस तरह से देखे या मुस्कुराये तो ये उन्हें अजीब तो लगेगा लेकिन कही न कही उन्हें हजारो में एक होने का एहसास कराएगा.

6 शांत रहो

महिलाये हमेशा ही अतिउत्साही और बैचेन सी और हड़बड़ी में रहती हे, वे बहुत आसानी से उत्तेजित हो जाती है और ये ही कारन हे की उन्हें अपनी लाइफ में कोई ऐसा चाहिए जो कुछ शांति और ठहराव ला सके उनकी जिंदगी में.आपके लिए ये बहुत ही उल्टा हो जायेगा अगर आप उन्हें छोड़ कर चले जाये ऐसे समय जब वो परेशां हो या ऐसे मौके पर जब उन्हें आपकी सलाह या मदद की जरुरत हो. आपकी सेक्स अपील जीतनी आपके रूप में हे उनके लिए उतनी ही आपके attitude में भी हे. लडकिय खोजती हे ऐसे लडको को जो कभी कभी शांत हो और उन्हें भी समय समय पर सहारा दे सके और ये जाता सके की सब ठीक हे

 
Back To Top