TRENDING

Saturday, 23 May 2015

ऐसे लड़कों पर फिदा होती हैं लड़कियां




लड़का हो चाहें लड़की, हम में से ज्यादातर के लिए सुंदर दिखने का मतलब ही सुंदर नहीं होता है। बल्कि ये तब समझा जाता है ‌जब दूसरे की नजरों से भी आप अच्छे दिख रहे हों।

इससे जुड़ा एक नया सर्वे आया है। सर्वे के मुताबिक, लड़कियां उन लड़कों की तरफ ज्यादा झुकाव रखती हैं जो खुद के लुक्स के लिए भी कॉन्‍शस रहते हैं।
डेलीस्टार में छपे एक सर्वे के अनुसार, लड़कियां जिम जाने वाले लड़कों से ज्यादा उन पर फिदा होती है जो अपने बाथरूम में सजने-धजने का सामान रखते हैं।

ऐसे लड़के अपने मेन्‍टेनेंस से ही लड़कियों को प्रभावित करते हैं। ऐसे मेट्रोसेक्‍सुअल लड़के टिंडर एप पर किए गए एक सर्वे में लड़कियों के चहेते मिले।

सर्वे में ये भी पाया गया कि लड़कियों को अलग से दिखने वाले लड़के ज्यादा रास आते हैं। उनके लिए वही स्मार्ट हैं और ये वहीं ब्‍वॉयज हैं जिनके लिए खुद लड़कियां भी सुंदर दिखना चाहती हैं।

Post a Comment

 
Back To Top